प्रतापगढ़
जिला चिकित्सालय में वृक्षारोपण हेतु गड्ढे खोदे

प्रतापगढ़। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा. ओ. पी. दायमा के दिशा निर्देशो व नगर परिषद प्रतापगढ़ के सहयोग से जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ में शनिवार को वृक्षारोपण हेतु गड्ढे खोदने का कार्य शुरू किया गया। इसमे लगभग 400 पौधे लगाये जाएंगे।सभी स्टाफ को वृक्षारोपण में भागीदारी बढ़ाने को द्वष्टिगत रखते हुये प्रत्येक व्यक्ति को
को इस हेतु एक पौधा गोद दिया जायेगा और उसकी देखभाल करने तथा समय समय पर पानी पिलाने की जिम्मेदारी भी दी जायेगी।
साथ ही समय–समय पर खाद व निदाई भी की जायेगी इसकी मासिक रिपोट प्रतिमाह पी एम ओ कार्यालय में भिजवाई जायेगी। पीएमओ के निर्देशानुसार सभी चिकित्सक, सभी नर्सिंग स्टाफ सभी पैरामेडिकल स्टाफ, कम्पुटर ऑपरेटर, संविदा कर्मचारी, ठेकेदार कर्मी, एम्बुलेन्स कर्मी व अन्य ठेकेदार को भी पाबन्द किया गया।

