कृषि संकाय के छात्रों का शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
सिंगोली।नगर की शिक्षण संस्था सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के कृषि संकाय के भैया बहिनों का दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम संपन्न हुआ। दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण उदयपुर और सांवरिया जी दर्शन के साथ संपन्न हुआ।इस शैक्षणिक यात्रा के संबंध में विद्यालय के प्राचार्य धर्मचंद गेहलोत ने बताया की कक्षा 11 वी एवं 12 वी कृषि विज्ञान के भैयाओ के कृषि विकास की जानकारी की दृष्टि से उदयपुर में स्थित कृषि विज्ञान महाविद्यालय का अवलोकन कराया गया ।जिसमें जैविक कृषि को बढ़ावा, मृदा परीक्षण , बागवानी, उन्नत बीज से कृषि में पैदावार में वृद्धि,पशुपालन की जानकारी कृषि विभाग के प्रमुख द्वारा भैया बहिनों को प्रदान की गई।साथ ही प्राणी उद्यान,फतहसागर सरोवर,चेतक स्मारक का अवलोकन कराया गया इससे छात्रों को अपने अध्ययन की विषय वस्तु निकट से देखने, उनके ज्ञान वर्धन की ओर देश की कला और इतिहास की रोचक जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिला। अंत में सवारियां जी के दर्शन करके शैक्षणिक भ्रमण का समापन कर सिंगोली की ओर प्रस्थान किया।