प्रतापगढ़

बाल विवाह मुक्त प्रतापगढ़ के लिए जिला कलक्टर ने की पहल

 

प्रतापगढ़ । अक्षय तृतीया (आखातीज) एवं पीपल पूर्णिमा पर होने वाले बाल विवाह की रोकथाम हेतु जनजागरूकता के लिए जिला कलक्टर ने किया पोस्टर का विमोचन
प्रतापगढ़। जिला प्रशासन एवं बाल अधिकारिता विभाग प्रतापगढ़ एवं गैर सरकारी संस्था गायत्री सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में अक्षय तृतीया (आखातीज) पीपल पूर्णिमा के अवसर पर होने वाले बाल विवाह की सम्भावनाए के मध्य्नजर जन-जागरूकता को लेकर जिला कलक्टर द्वारा मंगलवार को बाल विवाह मुक्त प्रतापगढ़ पोस्टर का विमोचन किया गया।
अक्षय तृतीया एवं पीपल पूर्णिमा के अवसर पर मुख्यतः ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले बाल विवाह को रोकन एवं निगरानी हेतु जिला प्रशासन द्वारा एक कंट्रोल रूम जिला कलक्टर कार्यालय में स्थापित किया गया है। आमजन उक्त कंट्रोल रूम के दुरभाष नम्बर 01478-222333 पर एवं बाल अधिकारिता विभाग अन्तर्गत संचालित चाईल्ड लाईन के टोल फ्री नम्बर 1098 के साथ-साथ गायत्री सेवा संस्थान के हेल्प लाईन नम्बर 9610386409 पर भी सूचना दे सकते है।
इस संबंध में जिले में कार्यरत गायत्री सेवा संस्थान द्वारा सूचना देने वाले की गोपनियता को बनाये रखते हुए सम्मानित किया जावेगा। बाल विवाह मुक्त प्रतापगढ़ पोस्टर के विमोचन कार्यक्रम में जिला कलक्टर डॉ. अंजली राजोरिया, बाल अधिकारिता विभाग, प्रतापगढ़ के सहायक निदेशक के.के.चन्द्रवंशी, डॉ. टी.आर.आमेटा, सहायक निदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, प्रतापगढ़, जिला बाल संरक्षण इकाई, प्रतापगढ़ के संरक्षण अधिकारी मोहित कुमार चौहान एवं आउटरीच वर्कर कपिल जोशी, गायत्री सेवा संस्थान प्रतापगढ़ के जिला प्रभारी रामचन्द्र मेघवाल, पुजा राजपूत, चाईल्ड लाईन के सहबाज खान, जानवी नागर आदि कार्यक्रम के दौरान मौजुद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button