02 किलो 25 ग्राम अवैध अफीम परिवहन के मामले में 03 माह से फरार अभियुक्त गिरफ्तार

02 किलो 25 ग्राम अवैध अफीम परिवहन के मामले में 03 माह से फरार अभियुक्त गिरफ्तार
प्रतापगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में प्रवीण टांक थानाधिकारी छोटीसादडी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा थाना छोटीसादडी के 02 किलो 25 ग्राम अवैध अफीम परिवहन के मामले में 03 माह से फरार अभियुक्त देवीसिंह सौंधिया निवासी गोमाना को गिरफ्तार किया गया।
घटना विवरणः दिनांक 24.04.2025 को निर्भय सिंह उ.नि. मय जाप्ता को दौराने गश्त बरखेडा बस स्टेण्ड से पहले रामजानकी मंदिर के पास एक व्यक्ति अपनी पीठ पर पिटतु बैग लटकाये खडा हुआ नजर आया। जो पुलिस वाहन को आता देखकर रामजानकी मंदिर के पास अंधेरे में छिपने लगा। जिस पर पुलिस टीम को संदिग्ध लगने पर पास जाकर नाम पता पुछा तो उसने अपना नाम बुद्वाराम पिता मांगीलाल विश्नोई उम्र 36 साल निवासी हमीर नगर फिंच थाना लुणी जिला जोधपुर का होना बताया। जिसके कब्जेशुदा बैग से तलाशी लेने पर बैग में 02 किलो 25 ग्राम अवैध अफीम होने से अवैध अफीम को जब्त कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया जाकर थाना छोटीसादडी पर प्रकरण संख्या 101/2025 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
दौरान अनुसंधान गिरफ्तार अभियुक्त ने बरामद अफीम देवीसिंह पिता धुलसिंह सोन्धिया राजपुत उम्र 45 साल निवासी गोमाना थाना छोटीसादडी से लाना बताया। जिस पर देवीसिंह की तलाश की गयी परतुं वांछित अभियुक्त काफी समय से अपनी सकुनत से रूपोश हो फरार चल रहा था। जिस पर वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा दिनांक 30.07.2025 को अभियुक्त को दबिश देकर डिटेन किया गया। जिसको बाद पुछताछ के गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से प्रकरण में जब्तशुदा अफीम के संबंध में पुछताछ एवं अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्त- देवीसिंह पिता धुलसिंह सोन्धिया राजपुत उम्र 45 साल निवासी गोमाना थाना छोटीसादडी।

